Sahebganj News: चूल्हा ठंडा, जनता परेशान, 30 हजार सिलेंडर पेंडिंग, डीसी ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
फर्जी बुकिंग और अनियमित वितरण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
साहिबगंज जिले में गैस वितरण व्यवस्था की लचर स्थिति को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त हो गया है। उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में खुलासा हुआ कि जिले में करीब 30 हजार गैस सिलेंडरों का बैकलॉग लंबित है। सबसे अधिक पेंडेंसी स्वास्तिक गैस एजेंसी में पाई गई।
साहिबगंज: इधर जिले में गैस वितरण की लचर व्यवस्था और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लंबित मामलों पर जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गैस वितरण व्यवस्था एवं पीएम उज्ज्वला योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नू मिश्रा सहित जिले की सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समीक्षा में खुलासा हुआ कि मई माह तक जिले में करीब 30 हजार गैस सिलेंडरों का बैकलॉग लंबित है। सबसे ज्यादा पेंडेंसी स्वास्तिक गैस एजेंसी में पाई गई। उपायुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। डीसी ने सभी एजेंसियों को लंबित गैस डिलीवरी प्राथमिकता पर पूरी करने का आदेश देते हुए कहा कि किसी भी हाल में बिना ओटीपी या डीएसी सत्यापन के गैस वितरण नहीं होगा। डिलीवरी कर्मी मोबाइल ऐप से सत्यापन करेंगे।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
