Sahebganj News: सिस्टम फेल, समाजसेवी पास: टुनटुन ने अपने खर्चे से बना दी गांव की सड़क

सड़क बनने के बाद गांव में खुशी का माहौल

Sahebganj News: सिस्टम फेल, समाजसेवी पास: टुनटुन ने अपने खर्चे से बना दी गांव की सड़क
टुनटुन ठाकुर ने गांव में बनवाई कच्ची सड़क

साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड स्थित छोटा वनगांवा में सड़क नहीं बनने से परेशान ग्रामीणों को आखिरकार एक समाजसेवी ने राहत दिलाई। जनता दरबार और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद जब सड़क निर्माण नहीं हुआ, तब समाजसेवी टुनटुन कुमार ठाकुर ने अपने निजी खर्च से 30 ट्रैक्टर मिट्टी और गर्दी डलवाकर सड़क बनवा दी।

साहिबगंज: सरकारी फाइलों में 'सड़क' महीनों से दौड़ रही थी, पर जमीन पर ग्रामीण कीचड़ में फंस रहे थे। जब जनता दरबार और विधायक से गुहार लगाने के बाद भी सड़क नहीं बनी, तो बोरियो प्रखंड के विशनपुर पंचायत स्थित छोटा वनगांवा के लोगों के लिए मसीहा बनकर आए समाजसेवी टुनटुन कुमार ठाकुर। ग्रामीण बताते हैं कि सड़क की बदहाली को लेकर कई महीने पहले जनता दरबार में आवेदन दिया गया। विधायक से भी मिले। हर बार सिर्फ 'जल्द बन जाएगी' का आश्वासन मिला। बरसात में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे, मरीज को खाट पर लादकर ले जाना पड़ता था।

सड़क न बनते देख समाजसेवी टुनटुन कुमार ठाकुर ने प्रशासन का मुंह ताकना छोड़ दिया। उन्होंने अपने पैसे से 30 ट्रैक्टर मिट्टी और गर्दी डलवाकर सड़क बनवा दी। टुनटुन कुमार ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों ने जनता दरबार में कई बार आवेदन दिया। विधायक से भी गुहार लगाई। पर प्रशासनिक उपेक्षा के कारण सड़क नहीं बन पाई। रोज लोग परेशान हो रहे थे। इसलिए मैंने ठाना कि अपने ही पैसे से सड़क बनाऊंगा। अब लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी।

सड़क बनते ही छोटा वनगांवा में जश्न का माहौल है। ग्रामीण सुनील मुर्मू कहते हैं कि हम लोग हार गए थे। लगता था अब कभी पक्की सड़क नहीं देख पाएंगे। टुनटुन भैया ने देवता का काम किया है। अब हमारे बच्चे बिना कीचड़ में गिरे स्कूल जाएंगे। इस अवसर पर गांव में लड्डू बांटे गए।

 सवाल उठता है कि जब महीनों बाद भी आवेदन पर कार्रवाई नहीं होती, तो जनता दरबार का मतलब क्या? क्या जनप्रतिनिधि सिर्फ वोट के समय ही गांव आते हैं? अगर सड़क, नाली, पुल भी लोग अपने पैसे से बनवाएं, तो सरकारी बजट कहां जाता है? ये खबर सिर्फ एक सड़क बनने की नहीं है। ये सिस्टम के फेल होने और समाज के पास होने की कहानी है। टुनटुन ठाकुर ने जहां इंसानियत की मिसाल पेश की, वहीं सरकारी तंत्र की पोल भी खोल खोल कर रख दी। रोशनी से नहाए सरकारी भवनों से कुछ किलोमीटर दूर, एक गांव आज भी अपने 'टुनटुन' के भरोसे है। सवाल ये है कि टैक्स जनता दे, वोट जनता दे, और सड़क भी जनता ही बनाए... तो सरकार क्या करे?

यह भी पढ़ें: गोमिया पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को किया नमन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा