Sahebganj News: ई-केवाईसी में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, बरहेट में नए गोदाम का काम तेज करें: डीसी

समाहरणालय सभागार में हुई जन वितरण प्रणाली और ई-केवाईसी की समीक्षा बैठक

Sahebganj News: ई-केवाईसी में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, बरहेट में नए गोदाम का काम तेज करें: डीसी
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते डीसी

साहिबगंज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था की हाईलेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन वितरण प्रणाली, ई-केवाईसी, राशन कार्ड प्रबंधन, गोदाम निर्माण और डाकिया योजना की समीक्षा हुई।

साहिबगंज: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आपूर्ति व्यवस्था की हाईलेवल समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जन वितरण प्रणाली, ई-केवाईसी, राशन कार्ड प्रबंधन, गोदाम निर्माण और डाकिया योजना पर मंथन हुआ। बैठक में अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नू मिश्रा, सभी प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक के माध्यम से उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में सरकारी गोदामों और भवनों की मरम्मत-निर्माण की प्रगति देखी। लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का आदेश दिया। वहीं, बरहेट में नए भवन निर्माण की कार्रवाई तेज करने को कहा। भूमि संबंधी अड़चन तुरंत दूर कर नए गोदाम के लिए जगह चिन्हित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। ई-केवाईसी की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। बताया गया कि टारगेट के मुकाबले काम संतोषजनक नहीं है।

डीसी ने साफ कहा कि तकनीकी या सर्वर की समस्या के नाम पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। सभी बीसीओ को विशेष अभियान और कैंप लगाकर ई-केवाईसी में तेजी लाने को कहा। खाद्यान्न उठाव और वितरण की समीक्षा करते हुए डीसी ने एफसीआई से अनाज मिलने और लाभुकों तक पहुंचने की अपडेट ली। निर्देश दिया कि चावल, गेहूं और अन्य खाद्यान्न का वितरण पूरी पारदर्शिता और तय मानकों के साथ हो। कोई गड़बड़ी नहीं चलेगी। उपायुक्त की फटकार के बाद अब देखना है कि जमीन पर फाइल कितनी दौड़ती है। क्योंकि राशन की लाइन में खड़ा गरीब बहाने नहीं, अनाज मांगता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां