गिरिडीह में रोगानुसार योग शिविर का शुभारंभ, 15 दिनों तक मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
8 जून तक चलने वाले शिविर में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से प्रशिक्षण
गिरिडीह में पतंजलि परिवार द्वारा रोगानुसार योग एवं सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गुरु नानक विद्यालय में किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस 15 दिवसीय शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता और योग प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
गिरिडीह: पतंजलि परिवार गिरिडीह द्वारा रोगानुसार योग का विशेष शिविर एवं सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन गुरु नानक विद्यालय में किया गया। इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर में दूरदराज के लोगों के लिए ऑनलाइन सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह शिविर 15 दिनों तक चलेगा। 8 जून को इसका समापन होगा। अलग-अलग दिनों में कुशल योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पहले दिन का प्रशिक्षण भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीनकांत सिंह एवं संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया। दूसरे सत्र का प्रशिक्षण मंगलवार को झारखंड के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे द्वारा दिया गया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
