सिरसिया पहुंच पीड़ित परिवार से मिले जयराम महतो, पायल कुमारी मामले में निष्पक्ष जांच व दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

सिरसिया गांव में लोगों का आक्रोश, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

सिरसिया पहुंच पीड़ित परिवार से मिले जयराम महतो, पायल कुमारी मामले में निष्पक्ष जांच व दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग
पीड़ित परिवार से मिले विधायक जयराम महतो

डुमरी विधायक जयराम महतो शुक्रवार को गिरिडीह जिले के सिरसिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतका पायल कुमारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की बात कही।

गिरिडीह: डुमरी विधायक जयराम महतो शुक्रवार को गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतका पायल कुमारी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

बताया गया कि 17 वर्षीय पायल कुमारी का शव बुधवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा-पावर हाउस रोड स्थित सिरसिया पुल के समीप बरामद किया गया था। युवती बीते तीन दिनों से लापता थी। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

पीड़ित परिवार से बातचीत के दौरान विधायक जयराम महतो ने कहा कि इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। विधायक ने कहा कि किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

विधायक के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी वहां मौजूद रहे। लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: सरिया में हाथियों का तांडव, भगाने के दौरान कुएं में गिरा युवक; दर्दनाक मौत के बाद मचा कोहराम

इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026, अनमैप्ड वोटर्स के मैपिंग का कार्य युद्धस्तर पर शुरू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़ Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
Palamu News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
Hazaribagh News: सीसीटीवी कलयुग में महादेव की तीसरी आंख, अपराधियों पर रखती है पैनी नजर: थाना प्रभारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
Dhanbad News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर उठाई आवाज
Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर