सरिया में हाथियों का तांडव, भगाने के दौरान कुएं में गिरा युवक; दर्दनाक मौत के बाद मचा कोहराम

सरिया में हाथियों का तांडव, भगाने के दौरान कुएं में गिरा युवक; दर्दनाक मौत के बाद मचा कोहराम
बागोडीह में हाथी भगाने के दौरान हादसे में मृत युवक के परिजनों से मिलते विधायक नागेन्द्र महतो

सरिया प्रखंड के बागोडीह पंचायत में हाथियों के आतंक के बीच एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अनुराग यादव नामक युवक हाथियों को भगाने के दौरान अंधेरे में कुएं में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

गिरिडीह: सरिया प्रखंड क्षेत्र के बागोडीह पंचायत से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां हाथियों के आतंक के बीच एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार देर रात ग्राम पंचायत बागोडीह निवासी ललन यादव के पुत्र अनुराग यादव की हाथियों को भगाने के दौरान कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात हाथियों का झुंड इलाके में पहुंच गया था। अनुराग यादव अन्य ग्रामीणों के साथ हाथियों को गांव से भगाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान एक हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हाथी के हमले से बचने के लिए भागने के क्रम में अनुराग अंधेरे में पास स्थित एक कुएं में गिर गया। कुएं में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बगोदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो तत्काल बागोडीह पहुंचे। विधायक ने मृतक अनुराग यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

विधायक नागेन्द्र महतो ने मौके से ही डीएफओ एवं वन विभाग के अन्य अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाकर आपदा मद से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें: Giridih News: बीडीओ ललित तिवारी की सिंहगर्जना, महिला समूहों और किसानों की भागीदारी से बदलेगी तस्वीर

इस दौरान बागोडीह पंचायत के मुखिया धानेश्वर साव, पंचायत समिति प्रतिनिधि देवानंद पासवान, बुधन साव, बासुदेव यादव, दीपक साव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: समाहरणालय में जनसुनवाई, अपर समाहर्ता बिजय सिंह बीरूआ ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर
Palamu News: समाहरणालय में आपूर्ति विभाग की बड़ी समीक्षा, एसडीएम सुलोचना मीणा ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर बरामद, आनपूरा गांव के खेत से 32 अंडे भी सुरक्षित रेस्क्यू
Dhanbad News: भू-धसान से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, रोजगार वाली जगह पर पुनर्वास की मांग
Ramgarh News: सजेगा योग का महामंच, 31 मई को होगी 4वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता
Dumka News: प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का हल्लाबोल, हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन
Bokaro News: अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा एक्शन, स्टोन चिप्स से लदा ट्रैक्टर जब्त
Dumka News: समाहरणालय से जनगणना 2027 प्रचार वाहन रवाना, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
Koderma News: पत्रकार को "चिह्नित" करने का अधिकार किसी प्रेस क्लब अथवा जिला प्रशासन को नहीं: शाहनवाज हसन
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, नवागंतुक छात्रावास विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
“एक टिकट में लाखों” के लालच में फंस रहे युवा, पाकुड़ में बढ़ा अवैध लॉटरी कारोबार
Hazaribagh News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश