Giridih News: मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026, अनमैप्ड वोटर्स के मैपिंग का कार्य युद्धस्तर पर शुरू
तकनीकी कारणों से छूटे मतदाताओं की पहचान के लिए विशेष पुनरीक्षण (SIR)
गिरिडीह में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के तहत अनमैप्ड मतदाताओं के सत्यापन और मैपिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव, उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतों और एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते के नेतृत्व में सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रवार मिलान किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।
गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के तहत जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनमैप्ड मतदाताओं के सत्यापन एवं मैपिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, श्रीकांत यशवंत विस्पुते समेत सभी संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) द्वारा क्षेत्रवार अनमैप्ड मतदाता सूची के प्रकाशन, सत्यापन एवं विशेष पुनरीक्षण कार्यों का गहन अवलोकन किया गया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
