Bokaro News: स्टील प्लांट की बड़ी पहल: 15 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर
सेक्टर-4 क्रिकेट स्टेडियम में कराएं पंजीकरण, अनुभवी कोच देंगे प्रोफेशनल ट्रेनिंग
बोकारो स्टील प्लांट 15 मई से 2 जून तक ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहा है, जिसमें 8 से 15 वर्ष के बच्चों को 12 अलग-अलग खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी 14 मई तक सेक्टर-4 क्रिकेट स्टेडियम में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
बोकारो: स्टील प्लांट के खेल एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर–2026 15 मई से 2 जून तक आयोजित किया जाएगा. शिविर का शुभारम्भ 15 मई को अपराहन 3.30 पर सेक्टर–4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में होगा। बीएसएल द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना एवं बच्चों में खेल भावना विकसित करना है।
ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा शिविर में कुल 12 खेल एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, शतरंज, हॉकी और हैंडबॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्रिकेट के प्रशिक्षण शिविर में 12 से 15 वर्ष के लड़के शामिल हो सकते हैं जबकि अन्य सभी खेलों में 8 से 15 वर्ष के लड़के एवं लड़की दोनों भाग ले सकते हैं।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

