Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स

सरकारी योजनाओं और बीज अनुदान का लाभ लेने का आह्वान

Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
(फ़ोटो)

रामगढ़ के दुलमी प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, प्रमुख रेणु देवी और कृषि विभाग के अधिकारियों ने कम वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को वैज्ञानिक व आधुनिक खेती अपनाने की सलाह दी। इस दौरान किसानों को कम पानी और कम समय में अच्छी पैदावार देने वाली वैकल्पिक फसलों जैसे मड़ुआ, अरहर, सरसों और मूंग की खेती करने तथा जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया।

दुलमी: प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसल की उन्नत खेती, कम बारिश की स्थिति में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों एवं उन्नत बीजों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख धर्मधीर महतो एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को संबोधित करते हुए आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान सुधीर मंगलेश ने कहा कि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए किसानों को वैज्ञानिक खेती की तकनीक अपनानी चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है, इसलिए किसानों को कम समय एवं कम पानी में अच्छी पैदावार देने वाली उन्नत किस्म के बीजों का चयन करना चाहिए। 

साथ ही किसानों को कम पानी में अच्छी उपज देने वाली फसलें जैसे मड़ुआ, सरसों, अरहर, तिलहन एवं मूंग की खेती करने की सलाह दी गई। कार्यशाला में कृषि विभाग के बीटीएम एवं एटीएम द्वारा किसानों को आधुनिक खेती, बीज चयन, फसल प्रबंधन तथा मौसम के अनुरूप खेती करने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने, जल संरक्षण पर ध्यान देने तथा धान के अलावा अन्य खरीफ फसलों की खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। किसानों से सरकारी योजनाओं एवं अनुदान का लाभ उठाकर कृषि उत्पादन बढ़ाने की अपील की गई।

मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार, बीटीएम अनुपमा टोपनो, एटीएम गजानंद सिंह, किसान मित्र कमलेश महतो, सहजनाथ महतो, रमेश शर्मा, सविता कुमारी, राजदीप कुमार, सुशांत भारती, डालीचंद महतो, अजय कुमार भोक्ता, बिपिन कुमार, रोशन कुमार, बिरसा कुमार, मृत्युञ्जय महतो सहित कई किसान उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: घाटी में दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, धनबाद के 4 लोग गंभीर रूप से घायल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़ Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
Palamu News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
Hazaribagh News: सीसीटीवी कलयुग में महादेव की तीसरी आंख, अपराधियों पर रखती है पैनी नजर: थाना प्रभारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
Dhanbad News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर उठाई आवाज
Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर