झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश; 15 मई तक येलो अलर्ट

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश; 15 मई तक येलो अलर्ट
झारखंड मौसम अपडेट (एडिटेड इमेज)

झारखंड में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 15 मई तक राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में गोड्डा में सबसे अधिक 95.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। चाईबासा, रामगढ़, चांडिल और कई अन्य इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

Jharkhand Weather Update: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है।

इस बीच मौसम विभाग ने मई माह के अधिकांश दिनों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गर्जन, तेज हवा और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव के कारण झारखंड में मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने, बारिश होने और तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 95.4 मिलीमीटर बारिश गोड्डा में दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। कई इलाकों में लोगों ने उमस और गर्मी से राहत महसूस की।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। चाईबासा में 50.4 मिमी, गुड़ाबांधा में 46.4 मिमी, रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में 38.3 मिमी, पथरगामा में 37.2 मिमी, पटमदा में 26.8 मिमी, चांडिल में 22.2 मिमी, बोडाम में 21.2 मिमी तथा हिरणपुर में 20.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बड़कागांव, गोइलकेरा, खरसावां और सिसई सहित कई अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार

मौसम विभाग ने 15 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला

बारिश के बावजूद कुछ इलाकों में गर्मी का असर बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके क्षेत्र में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शाम या रात के समय फिर से मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है।

तापमान के आंकड़ों के अनुसार, रांची में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 35.2 और न्यूनतम 21.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 32.1 और न्यूनतम 20.6 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 35.6 और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड में बारिश से मौसम सुहाना, कई जिलों में झमाझम वर्षा; 15 मई तक येलो अलर्ट जारी रांची, 09 मई (हि.स.)। झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है।

इस बीच मौसम विभाग ने मई माह के अधिकांश दिनों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गर्जन, तेज हवा और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव के कारण झारखंड में मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने, बारिश होने और तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 95.4 मिलीमीटर बारिश गोड्डा में दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। कई इलाकों में लोगों ने उमस और गर्मी से राहत महसूस की।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। चाईबासा में 50.4 मिमी, गुड़ाबांधा में 46.4 मिमी, रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में 38.3 मिमी, पथरगामा में 37.2 मिमी, पटमदा में 26.8 मिमी, चांडिल में 22.2 मिमी, बोडाम में 21.2 मिमी तथा हिरणपुर में 20.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बड़कागांव, गोइलकेरा, खरसावां और सिसई सहित कई अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विभाग ने 15 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।

बारिश के बावजूद कुछ इलाकों में गर्मी का असर बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके क्षेत्र में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शाम या रात के समय फिर से मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है।

तापमान के आंकड़ों के अनुसार, रांची में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 35.2 और न्यूनतम 21.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 32.1 और न्यूनतम 20.6 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 35.6 और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

PM Kisan 23वीं किस्त खाते में नहीं आई? जानें वजह और तुरंत करें स्टेटस चेक PM Kisan 23वीं किस्त खाते में नहीं आई? जानें वजह और तुरंत करें स्टेटस चेक
जेपी विचार मंच ने मनाया 'आपातकाल-प्रतिकार दिवस', काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन, मीनाक्षी गुप्ता बनीं अध्यक्ष
झारखंड की दो टॉपर बेटियां कैसे बनीं 'सॉल्वर'? गरीबी, असफलता और लालच की पूरी कहानी
झारखंड को नशामुक्त बनाने निकले युवा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी
प्रकृति ने वेनेजुएला में भूकंप के रूप में दिखाया रौद्र रूप: जे.पी. पांडेय
CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा