सतगावां में कलयुगी बेटे-बहू की हैवानियत, वृद्ध माता-पिता और बहन को पीटकर किया लहूलुहान

सत्तर वर्षीय बुजुर्ग पिता बलेश्वर प्रसाद पर बरसाए डंडे

सतगावां में कलयुगी बेटे-बहू की हैवानियत, वृद्ध माता-पिता और बहन को पीटकर किया लहूलुहान
(वृद्ध माता-पिता पर हमला)

सतगावां के योगी डीह गांव में बेटे, बहू और पोतों ने मिलकर अपने 70 वर्षीय पिता बलेश्वर प्रसाद, मां दुलारी देवी और बहन चिंता देवी पर टांगी व डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। मां को डायन कहकर प्रताड़ित करने और भाई को समझाने आई बहन का सिर फोड़ने के मामले में पीड़ितों ने थाने में आवेदन दिया है।

सतगावां: थाना क्षेत्र के अंतर्गत खूंटा पंचायत के ग्राम योगी डीह में गुरुवार माता पिता को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कलयुगी बेटे, बहू और पोतों ने मिलकर अपने ही वृद्ध माता पिता और बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

स्थानीय लोगों और घायलों के दामाद व बेटी की मदद से सभी को आनन फानन में सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान बलेश्वर प्रसाद यादव 70 वर्ष,दुलारी देवी 65 वर्ष,चिंता देवी 45 वर्ष के रूप में हुई है अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित वृद्ध महिला दुलारी देवी ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। 

उन्होंने बताया कि उनके अपने सगे बेटे संजय प्रसाद यादव, पुत्रवधू अनीता देवी और पोतों सोनू कुमार व सौरभ कुमार ने मिलकर उन पर हमला किया। दुलारी देवी का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें डायनबिसाही कहकर प्रताड़ित किया और टांगी व डंडे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में दुलारी देवी का पैर कट गया है। वृद्ध पिता बलेश्वर प्रसाद यादव ने अत्यंत दुखी मन से बताया कि उनका बेटा और बहू उन्हें ठीक से खाने पीने तक नहीं देते हैं। 

इसी बात को लेकर जब उनकी शादीशुदा बेटी चिंता देवी अपने भाई संजय को समझाने के लिए मायके आई थी तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने चिंता देवी का सिर फोड़ दिया। जबकि वृद्ध बलेश्वर प्रसाद के पूरे शरीर पर डंडों से गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित बलेश्वर प्रसाद यादव और उनकी पत्नी ने  मामले को लेकर सतगावां थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक