जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
रजत कलशों से किया गया पवित्र मंगलाचरण और पूजन
कोडरमा के झुमरीतिलैया में श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महामहोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान की स्वर्णमयी प्रतिमा का अभिषेक कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया और कल 19 जून को श्रुत पंचमी महापर्व मनाने का निर्णय लिया गया।
कोडरमा: श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन दोनों मंदिर जी मे देवाधिदेव 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महामहोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम देवाधिदेव 1008 श्री धर्म नाथ भगवान की स्वर्णमयी प्रतिमा को मस्तक पर लेकर वेदी की प्रतीक्षना देकर पांडुक शिला पर विराजमान किया। पश्चात रजत कलशों से भगवान का अभिषेक किया गया। इसी के साथ विश्व शांति महामंत्र के साथ शांति धारा अजित जैन गंगवाल ओर अशोक, बिनोद, अर्हम, कथान्स अजमेरा के परिवार के द्वारा की गई। उसके पश्चात देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान के चरणों में सभी भक्तों के द्वारा पूजन अर्चना की गई।
देवाधिदेव 1008 श्री धर्मनाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक मनाते हुए निर्वाण लड्डू भगवन के चरणों में चढ़ाने का सौभाग्य शशि-रीता जैन सेठी को ओर नया जैन मंदिर जी में वीणा जैन, गुणमाला जैन कासलीवाल जयपुर,कोलकोता को प्राप्त हुआ। ज्ञात हो कि झारखंड के सबसे ऊंची पर्वत सम्मेद शिखर जी के सुदतवर टोंक से आज से कई हजार वर्ष पहले मोक्ष हुया था। तब से सभी भक्त इसे निर्वाण कल्याणक महोत्सव के रूप में मनाते है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


