Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा

स्कूलों में शत-प्रतिशत शौचालय और आंगनबाड़ी सुदृढ़ीकरण के निर्दे

Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
(डीएमएफटी विकास योजनाओं की समीक्षा)

देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समाहरणालय में डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संचालित विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण और स्कूलों में शत-प्रतिशत शौचालय सुनिश्चित करने के साथ ही अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट के निर्देश दिए।

देवघर: समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीएफ) के तहत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया तथा योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं की विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों का सीधा संबंध आम जनता और बच्चों के भविष्य से है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को कहा गया।

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विकास की समीक्षा करते हुए समाज कल्याण विभाग को जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवनों का निर्माण तथा पुराने भवनों के जीर्णोद्धार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत शौचालय उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया, ताकि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने तथा अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर जमीनी स्तर पर कार्यों का सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी ब्लॉकों का विकास नीति आयोग की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों की नियमित समीक्षा कर पिछड़े क्षेत्रों में सुधार सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

बैठक में आकांक्षी ब्लॉकों में कार्यरत फेलोज को नियमित फील्ड भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक रिपोर्ट उप विकास आयुक्त कार्यालय के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित डीएमएफटी एवं एबीएफ की टीम के सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: संथाल परगना के लिट्टो बालूघाटू में जैव विविधता संरक्षण की अनूठी पहल, कुलेश भंडारी ने जगाई वन ज्ञान की अलख

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Tags:   
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित
Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित
'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: दमागुड़िया माइंस क्षेत्र में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयले से लदे दो स्कूटर जब्त