Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश

एसआईटी की त्वरित कार्रवाई से खुली हत्या की गुत्थी

Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
हलीम शेख हत्याकांड का खुलासा करते बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल और पुलिस अधिकारी

धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय हलीम शेख की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि संपत्ति विवाद के कारण मृतक के पुत्र शेख इस्तार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

धनबाद: महुदा थाना क्षेत्र के कुलटांड काली मंदिर के समीप झाड़ियों में मिले 65 वर्षीय हलीम शेख के गर्दन कटे शव मामले का धनबाद पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि संपत्ति विवाद के कारण मृतक के पुत्र शेख इस्तार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी शेख शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

महुदा थाना परिसर में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि शनिवार शाम सूचना मिली थी कि कुलटांड जाने वाली पक्की सड़क के किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का गर्दन कटा शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान भुरुंगिया निवासी हलीम शेख (65), पिता इसराइल शेख के रूप में की गई।

मृतक के दामाद शेख महमूद के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेख शहबाज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि संपत्ति को लेकर पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण हत्या की साजिश रची गई। महुदा थाना कांड संख्या 34/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) एवं 238(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, एरिया-5 में 13 टन अवैध कोयला और दो बाइक जब्त

छापेमारी दल में कतरास अंचल पुलिस निरीक्षक मो. रुस्तम, महुदा अंचल निरीक्षक रंजीत कुमार, थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक सहित विभिन्न थाना व ओपी के पुलिस अधिकारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोयले के कई अवैध मुहाने बंद

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप