Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

लंबित मामलों की प्रगति की सतत निगरानी करेंगे अधिकारी

Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
(राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक)

धनबाद समाहरणालय में अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जिले के सभी सीओ और भू-अर्जन पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में दाखिल-खारिज, भूमि विवाद और अतिक्रमण निष्पादन के लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया गया।

धनबादः समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अंचल अधिकारी (सीओ) एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खालको उपस्थित रहे। इस दौरान दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण निष्पादन तथा अन्य लंबित राजस्व मामलों की अंचलवार समीक्षा की गई।

अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी सेवाओं का समयबद्ध निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी नियमित रूप से लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए निष्पादन की गति तेज करें।

बैठक में भू-अर्जन से जुड़े लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों के शीघ्र निष्पादन और प्रगति की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान राजस्व कार्यों की प्रगति, सामने आ रही चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर
दुमका से साहिबगंज के लिए सीधी इंटरसिटी ट्रेन की मांग, घुमावदार सफर से यात्री परेशान
Dumka News: जिओ नेटवर्क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, हैप्पी क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी
Hazaribagh News: अपराध मुक्त समाज के लिए महिला जनप्रतिनिधियों और पुलिस ने मिलाया हाथ