पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम

भारत ने 64 रन से जीतकर टूर्नामेंट में किया दमदार आगाज

पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
बैटिंग के दौरान स्मृति

महिला टी-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए।

बर्मिंघम। महिला टी-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करते हुए मुकाबला 64 रन से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शैफाली वर्मा 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 68 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में 36 रन का योगदान दिया, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने केवल 17 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेली। दीप्ति शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि तस्मिया रुबाब और रमीन शमीम को एक-एक सफलता मिली।

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम दबाव में नजर आई। मुनीबा अली ने सबसे अधिक 41 रन बनाए, जबकि आलिया रियाज ने 18 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में केवल 10 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच की सबसे बड़ी नायिका साबित हुईं। उनके अलावा श्री चरणी ने तीन और  शैफाली वर्मा एक विकेट मिला।

भारत की इस जीत में स्मृति मंधाना की आक्रामक बल्लेबाजी और दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। 64 रन की इस बड़ी जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत करते हुए अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप