Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर

यात्रियों से चलती ट्रेन में न चढ़ने की सामूहिक अपील

Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर
(ट्रेन हादसे में व्यवसायी घायल)

दुमका-भागलपुर रेलखंड के नोनीहाट स्टेशन पर सियालदह-गोड्डा लोकल ट्रेन में चढ़ने के दौरान भागलपुर के सब्जी व्यवसायी विनोद साह का पैर फिसल गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और जन-जन फाउंडेशन के सहयोग से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

दुमका: भागलपुर रेलखंड स्थित नोनीहाट रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक सब्जी व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसल जाने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पैर कट गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सियालदह-गोड्डा लोकल पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ। घायल की पहचान भागलपुर जिले के दलिया बॉसी गांव निवासी विनोद साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विनोद साह सब्जी व्यवसायी हैं और सामान खरीदने के सिलसिले में नोनीहाट आए थे। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में उनका पैर फिसल गया और वे हादसे का शिकार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर ट्रेन चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया, जिससे घायल की जान बच सकी। सूचना मिलते ही जन-जन फाउंडेशन के सदस्य किशोर कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जर्मुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने का प्रयास नहीं करने तथा यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर
दुमका से साहिबगंज के लिए सीधी इंटरसिटी ट्रेन की मांग, घुमावदार सफर से यात्री परेशान
Dumka News: जिओ नेटवर्क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, हैप्पी क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी
Hazaribagh News: अपराध मुक्त समाज के लिए महिला जनप्रतिनिधियों और पुलिस ने मिलाया हाथ