Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च

बीते 23 अप्रैल को हुआ था सनसनीखेज अपहरण कांड

Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
(आरोपी का पुलिस पैदल मार्च)

पलामू के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी दिलीप तिवारी को 24 घंटे की रिमांड के बाद मेदिनीनगर पुलिस ने पैदल मार्च कराते हुए वापस जेल भेज दिया। एसपी कपिल चौधरी के अनुसार, पूछताछ में हत्या की वजह गहरा जमीन विवाद सामने आई है और फरार मास्टरमाइंड 'महाकाल' की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पलामू: जिले के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। न्यायालय से मिले 24 घंटे की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू तिवारी को वापस जेल भेज दिया। इस दौरान एक बेहद ही सख्त और कड़ा संदेश देते हुए पुलिस आरोपी दिलीप तिवारी को मेदिनीनगर शहर थाने से पैदल मार्च कराते हुए जेल ले गई। करीब 20 मिनट के इस पैदल मार्च को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

जमीन विवाद में हुई थी हत्या, पूछताछ में उबले राज 

शनिवार को पुलिस ने आरोपी दिलीप तिवारी को रिमांड पर लिया था, जिसके बाद बंद कमरे में उससे गहन पूछताछ की गई। पुलिस के सामने आरोपी ने कबूला कि विनीत तिवारी की हत्या किसी और वजह से नहीं, बल्कि गहरे जमीन विवाद के चलते की गई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को जमीन के इस विवादित सौदे और इसमें शामिल कड़ियों के बारे में कई अन्य महत्वपूर्ण और सनसनीखेज जानकारियां भी हाथ लगी हैं।

क्या बोले एसपी: 

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी दिलीप तिवारी को 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के क्रम में जमीन विवाद से जुड़े कई अहम सुराग और जानकारियां मिली हैं। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस की टीमें आगे की कार्रवाई और छापेमारी कर रही हैं। घटना की मुख्य वजह जमीन का विवाद ही है।

क्या है पूरा मामला? 

गौरतलब हो कि बीते 23 अप्रैल को टाउन थाना क्षेत्र से विनीत तिवारी का अपहरण कर लिया गया था और बाद में बड़ी ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दिलीप तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: पति के दूसरे संबंध से परेशान थी विवाहिता! पलामू में कुएं में कूदकर आत्महत्या

मास्टरमाइंड 'महाकाल' अब भी फरार 

इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड और दिलीप तिवारी का सगा भाई प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि रिमांड के दौरान मिली जानकारियों से फरार चल रहे मास्टरमाइंड महाकाल की गिरफ्तारी में बड़ी मदद मिलेगी और जल्द ही वह भी सलाखों के पीछे होगा।

यह भी पढ़ें: सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप