सैकड़ों अवैध मुहाने, हजारों लोगों की जान खतरे में! बाहयरडीह खदान में 5 हाइवा कोयला जब्त

बाहयरडीह स्थित बंद खदान में संयुक्त टीम ने की छापेमारी

सैकड़ों अवैध मुहाने, हजारों लोगों की जान खतरे में! बाहयरडीह खदान में 5 हाइवा कोयला जब्त
बाहयरडीह खदान में कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया अवैध कोयला।

बाघमारा के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित बाहयरडीह खदान में बीसीसीएल, सीआईएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 5 हाइवा अवैध कोयला जब्त किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बंद पड़ी खदान में लंबे समय से संगठित तरीके से अवैध खनन किया जा रहा था।

धनबाद: बाघमारा अनुमंडल के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-3 के बाहयरडीह स्थित बंद पड़ी खदान में बीसीसीएल, सीआईएसएफ और सोनारडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया है। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से संगठित तरीके से अवैध कोयला खनन का संचालन किया जा रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अवैध खनन में लगे लोगों ने गांव की ओर जाने वाले जोरिया (जल निकासी मार्ग) को भी करकट और सीमेंट डालकर बंद कर दिया था, ताकि खनन कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। पूरे बाहयरडीह खदान क्षेत्र में सैकड़ों अवैध मुहानों का संचालन किए जाने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध सुरंगें बस्ती और राम मंदिर क्षेत्र के आसपास तक पहुंच चुकी हैं, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आवागमन होता है। हजारों की आबादी वाली बस्ती संभावित भू-धंसान और किसी बड़ी दुर्घटना के खतरे के साये में जीवन बिताने को मजबूर है।

हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जनसेवकों के आवास भी आसपास मौजूद हैं, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी आवाज नहीं उठाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: 85 दिन से जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, आलमगीर आलम से लगाई गुहार

कुछ दिन पूर्व ग्रामीण महिलाओं ने अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। महिलाओं ने अवैध कोयले की बोरियां, ट्रकों से हो रहे परिवहन और खनन गतिविधियों को सार्वजनिक रूप से दिखाया था।

यह भी पढ़ें: बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र

इसी बीच किसी संभावित बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए बीसीसीएल की टीम, बड़ी संख्या में सीआईएसएफ जवानों और सोनारडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापक अभियान चलाया तथा भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अवैध खनन के नेटवर्क पर स्थायी रोक लगाने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: पॉलिटेक्निक के बीबीए-बीसीए सेमेस्टर परीक्षाओं का सफल और कदाचारमुक्त आयोजन Deoghar News: पॉलिटेक्निक के बीबीए-बीसीए सेमेस्टर परीक्षाओं का सफल और कदाचारमुक्त आयोजन
Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव के पास खेत में मिला घायल गिद्ध, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
Hazaribagh News: तलासवर पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित, 608 आवास लाभुकों की सूची सत्यापित
Hazaribagh News: बड़कागांव-टंडवा लाइफलाइन संकट, पसेरिया के पास सालभर से आधी धंसी सड़क, विभाग मौन
Hazaribagh News: उपायुक्त के निर्देश पर ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण
Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News: माँ मथुरासिनी दरबार मंडल का सजा प्रथम दरबार, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
Koderma News: पथलडीहा बाजार में स्वर्गीय कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Koderma News: सहायक अध्यापक राज कुमार पासवान का रांची में निधन, शिक्षक संघ में शोक
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Koderma News: चिगलावर पेट्रोल पंप पर शटर काट 5 लाख की बड़ी चोरी