Dumka News: जिओ नेटवर्क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, हैप्पी क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी

डिजिटल युग में भी क्षेत्र के लोग बुनियादी संचार सुविधा से वंचित, कंपनी बेपरवाह 

Dumka News: जिओ नेटवर्क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, हैप्पी क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी
(खराब मोबाइल नेटवर्क पर रोष)

शिकारीपाड़ा प्रखंड के मलूटी और बासपहाड़ी सहित कई पंचायतों में जिओ मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। हैप्पी क्लब के अध्यक्ष विकास भगत ने दूरसंचार विभाग और कंपनी से जल्द सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

शिकारीपाड़ा: हैप्पी क्लब के अध्यक्ष विकास भगत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शिकारीपाड़ा प्रखंड के कई गांवों में जीओ मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड मुख्यालय सहित सिमानीजोर, मलूटी, बासपहाड़ी तथा अन्य पंचायत क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति अत्यंत खराब है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को मोबाइल से बातचीत करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है तथा कई बार पेड़ या पहाड़ पर चढ़कर नेटवर्क तलाशना पड़ता है। डिजिटल युग में भी क्षेत्र के लोग बुनियादी संचार सुविधा से वंचित हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। विकास भगत ने बताया कि नेटवर्क नहीं होने के कारण आपातकालीन सेवाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पाता है। किसी व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब होने, दुर्घटना होने अथवा अन्य आपात स्थिति में लोग समय पर फोन तक नहीं कर पाते हैं। 

इसके कारण एंबुलेंस सेवा बुलाने में देरी होती है तथा समय पर उपचार नहीं मिलने से लोगों की जान तक जोखिम में पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट शिक्षा, रोजगार और सूचना का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है, लेकिन नेटवर्क की कमी के कारण छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा आवश्यक सूचनाओं से वंचित रह जाते हैं। विद्यालयों के शिक्षकों को भी विभागीय ऑनलाइन कार्यों एवं रिपोर्टिंग के लिए नेटवर्क की तलाश में अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की बर्बादी होती है।

इसके अतिरिक्त बैंकिंग सेवाएं, रेलवे टिकट बुकिंग, ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल भुगतान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन कार्यों के लिए लोगों को कई बार दुमका अथवा अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। हैप्पी क्लब शिकारीपाड़ा के अध्यक्ष विकास भगत ने Jio कंपनी, दूरसंचार विभाग तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से अविलंब नेटवर्क समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही नेटवर्क समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के ग्रामीण अपने अधिकारों की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने तथा सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं कंपनी की होगी।

यह भी पढ़ें: Dumka News: स्टेट हाईवे पर 18 पहिया ट्रेलर ने मचाया तांडव; चार वाहन क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन घायल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर
दुमका से साहिबगंज के लिए सीधी इंटरसिटी ट्रेन की मांग, घुमावदार सफर से यात्री परेशान
Dumka News: जिओ नेटवर्क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, हैप्पी क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी
Hazaribagh News: अपराध मुक्त समाज के लिए महिला जनप्रतिनिधियों और पुलिस ने मिलाया हाथ