Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी

गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थानों के माध्यम से मिलेगा छात्रवृत्ति लाभ

Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
(कल्याण समिति समीक्षा बैठक)

धनबाद समाहरणालय में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत तीन शैक्षणिक संस्थानों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही जिला स्तरीय स्थल चयन समिति ने जिले के विभिन्न अंचलों के 29 अल्पसंख्यक कब्रिस्तानों की घेराबंदी और विकास प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की।

धनबाद: झारखंड राज्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 के तहत योग्य शैक्षणिक संस्थानों के अनुमोदन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त आठ आवेदनों की विस्तृत समीक्षा के बाद निर्धारित मानकों एवं पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले तीन शैक्षणिक संस्थानों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान सभी आवेदनों से संबंधित दस्तावेजों, शैक्षणिक मानकों और अन्य आवश्यक पहलुओं की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि योजना का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थानों के माध्यम से छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराना है।

इसके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय के कब्रिस्तानों के संरक्षण एवं विकास के लिए गठित जिला स्तरीय स्थल चयन समिति की बैठक भी आयोजित की गई। समिति ने जिले के विभिन्न अंचलों से प्राप्त प्रस्तावों की तकनीकी और प्रशासनिक समीक्षा के उपरांत 29 कब्रिस्तानों की घेराबंदी, संरक्षण तथा आधारभूत संरचना के विकास से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी प्रवीण कुमार समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप