Giridih News: घर खाली मिला तो चोरों ने किया बड़ा खेल, 5 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार

अलमारी, बक्सा और पलंग स्टोरेज तोड़कर ले गए जेवरात

Giridih News: घर खाली मिला तो चोरों ने किया बड़ा खेल, 5 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान

गिरिडीह शहर के डॉक्टर्स लेन स्थित पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास के समीप एक घर में शनिवार देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये नकद और लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा बर्तन चोरी कर लिए।

गिरिडीह: शहर के डॉक्टर्स लेन स्थित पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास के समीप एक घर में शनिवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने घर से लगभग 30 हजार रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात एवं बर्तन पर हाथ साफ कर दिया। 

जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी निखिल कुमार उर्फ गोलू पत्नी सहित सोने के लिए अपने दूसरे घर गए थे। रविवार को जब वे घर लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। इसके बाद कमरे में लगा गेट भी कबाड़ दिया गया था और कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरों ने अलमारी, बक्सा और पलंग के स्टोरेज को तोड़कर जेवर, बर्तन और नकदी चुरा ली। गुल्लक में रखे पैसे भी चोर अपने साथ ले गए। 

घटना की सूचना मिलते ही गृहस्वामी ने देर रात नगर थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी घर में किस रास्ते से दाखिल हुए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन
Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण
Koderma News: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक, कृष्णा सिंह घटवार फिर बने जिला अध्यक्ष
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Bokaro News: विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी, झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई शहर बने ऊष्मा द्वीप
देवघर गोलीकांड का सनसनीखेज खुलासा; 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल और बाइक बरामद