Giridih News: बिराजपुर जंगल में छापेमारी, फर्जी लोन ऐप से ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार
अभियुक्तों के पास से आठ मोबाइल फोन बरामद
गिरिडीह पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिराजपुर जंगल में छापेमारी कर फर्जी लोन और ई-चालान एपीके (.apk) ऐप्स के जरिए साइबर ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले 8 मोबाइल और 7 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
गिरिडीह: फर्जी लोन ऐप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह पर गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 04.06.2026 को बेंगाबाद थाना अंतर्गत ग्राम-बिराजपुर के जंगल में बैठकर साइबर ठगी कर रहे 2 शातिर अपराधियों को साइबर थाना गिरिडीह की टीम ने धर दबोचा।
गुप्त सूचना पर जंगल में छापेमारी
एसपी गिरिडीह को गुप्त सूचना मिली थी कि बिराजपुर के जंगल में कुछ लोग फोन के माध्यम से लोगों से ठगी कर रहे हैं। सूचना पर साइबर थाना प्रभारी सुमेर मगत के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। छापेमारी में कुल 02 साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए।
फर्जी ऐप से करते थे ठगी

ये हैं गिरफ्तार अभियुक्त
2. फारुख अंसारी उर्फ करीम, 28 वर्ष, पिता स्व. यूसुफ अंसारी, ग्राम-चायसा, पो. बड़ा चरया, थाना मारोगोमुड़ा, जिला देवघर।

बरामद सामान
छापेमारी में पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 08 मोबाइल और 07 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इन्हीं मोबाइल-सिम से ठगी की कॉल/मैसेज किए जाते थे।
साइबर थाना कांड दर्ज
इस संबंध में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 19/2026, दिनांक 04.06.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है कि इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।
छापेमारी दल में शामिल
1. पु.नि. सुमेर मगत, साइबर थाना प्रभारी
2. पु.नि. पुनीत कुमार गौतम
3. सअनि संजय मुंजियार
4. सअनि गजेंद्र कुमार
5. आरक्षी 284 संदीप कुमार
6. आरक्षी 140 मुग्गल मंडल
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


