Giridih News: आधी रात को केंद्रीय कारा में डीसी-एसपी की रेड, दो घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन
रात में भारी पुलिस बल के साथ केंद्रीय कारा पहुंचे डीसी और एसपी
गिरिडीह केंद्रीय कारा में शनिवार देर रात डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में जेल के बैरक, महिला वार्ड, अस्पताल, किचन, स्टोर रूम और मुलाकाती कक्ष की गहन जांच की गई।
गिरिडीह: गिरिडीह केंद्रीय कारा में शनिवार देर रात्रि उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार अचानक भारी पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक जेल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और सुरक्षा व्यवस्था की नब्ज टटोली।
बैरक से किचन तक चला सर्च ऑपरेशन
छापेमारी के दौरान डीसी-एसपी की टीम ने पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, अस्पताल वार्ड, किचन, स्टोर रूम और मुलाकाती कक्ष की बारीकी से जांच की। कैदियों के बिस्तर, सामान और संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली गई। हर सीसीटीवी कैमरे की लोकेशन और रिकॉर्डिंग की भी समीक्षा की गई। हालांकि प्रशासन ने जब्त सामान को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया। सूत्रों के अनुसार कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
जेल अधीक्षक को दो टूक: लापरवाही बर्दाश्त नहीं

‘अब हर माह होगी औचक जांच’
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय कारा की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “अब हर महीने औचक निरीक्षण होगा। सुरक्षा में जरा-सी चूक पर सीधे संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।”
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी में सदर एसडीओ, मुख्यालय डीएसपी, नगर थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी समेत जिला प्रशासन और पुलिस के दर्जनों अधिकारी मौजूद रहे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
