दुमका में दर्दनाक सड़क हादसा, पति की मौत, पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज
दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के फुटूटोला लगवन के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार रुबीलाल हेंब्रम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।
दुमका: दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के फुटूटोला लगवन के समीप रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने मुआवजे तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार रुबीलाल हेंब्रम अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।
जामा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
