Dhanbad News: एएसआई को मिला आधुनिक पुलिसिंग का कड़ा प्रशिक्षण, अनुसंधान पर एसएसपी का जोर
संवेदनशील प्रतिष्ठानों की नियमित सुरक्षा का सख्त आदेश
धनबाद पुलिस केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में एएसआई को आधुनिक पुलिसिंग, नए आपराधिक कानूनों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के उपयोग की जानकारी दी गई। एसएसपी प्रभात कुमार ने सख्त निर्देश दिया कि हर फरियादी को शिकायत की रिसीविंग अनिवार्य रूप से दी जाए और गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए।
धनबादः पुलिस केंद्र में मंगलवार को आयोजित पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण के तीसरे दिन जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को आधुनिक पुलिसिंग, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान तथा प्रभावी जनसंपर्क के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण सत्र में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव तथा ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने पुलिस पदाधिकारियों को नए आपराधिक कानूनों, वैज्ञानिक साक्ष्यों के उपयोग और अपराध नियंत्रण की आधुनिक रणनीतियों से अवगत कराया।
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि प्रत्येक मामले में निष्पक्ष, सटीक और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि गवाहों के बयान के साथ-साथ डिजिटल एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का भी समुचित संकलन किया जाए, ताकि न्यायालय में अपराधियों के विरुद्ध मजबूत केस प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने समयबद्ध तरीके से अनुसंधान पूरा कर चार्जशीट दाखिल करने तथा नए आपराधिक कानूनों का लगातार अध्ययन करने पर भी जोर दिया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


