पर्यावरण सप्ताह के चौथे दिन बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
पर्यावरण सप्ताह के चौथे दिन नद्खुरकी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
पर्यावरण सप्ताह के चौथे दिन बाघमारा स्थित बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र के 14 नंबर हाजरी घर (नद्खुरकी) के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की शपथ ली।
धनबाद: पर्यावरण सप्ताह (01 से 05 जून) के चौथे दिन गुरुवार को पर्यावरण विभाग, ब्लॉक-2 क्षेत्र द्वारा 14 नंबर हाजरी घर (नद्खुरकी) के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आचरण अपनाने की शपथ ली। इसके बाद कई फलदार एवं अन्य उपयोगी पौधों का रोपण किया गया।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


