मोदी के नाम नया इतिहास: सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, झारखंड में जश्न और पूजा-अर्चना

झारखंड में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया विशेष पूजन

मोदी के नाम नया इतिहास: सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, झारखंड में जश्न और पूजा-अर्चना
झारखंड में पूजा-अर्चना और मंगलकामना करते भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड दर्ज होने पर झारखंड में जश्न का माहौल रहा। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रहित में उनके निरंतर नेतृत्व की कामना की।

रांची: देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी के नाम दर्ज हो चुका है। पूरे देश की भांति झारखंड में भी जश्न और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा जगह जगह पूजा अर्चना की। 

बाबूलाल मरांडी ने मुड़मा स्थित राजी पहाड़ा जतरा शक्ति खूंटा में की पूजा-अर्चना

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुड़मा स्थित राजी पहाड़ा जतरा शक्ति खूंटा में पाहन एवं सरना समाज के सम्मानित लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रहित में उनके सतत नेतृत्व के लिए पूजा-अर्चना कर मंगलकामनाएं की। उन्होंने राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण के पीएम के संकल्प को निरंतर शक्ति मिले, इसके लिए प्रार्थना भी की। 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिनों तक लगातार देश की सेवा कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि देशवासियों के अटूट विश्वास, समर्पण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कर्मवीर सिंह ने पहाड़ी मंदिर में किया जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पहाड़ी मंदिर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भगवान भोलेनाथ का विधिविधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना किया। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन एवं राष्ट्रसेवा के उनके अथक संकल्प की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की गई। 

यह भी पढ़ें: रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम

कर्मवीर सिंह ने कहा कि देवाधिदेव महादेव प्रधानमंत्री को सदैव स्वस्थ, ऊर्जावान एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सफल बनाएं तथा उनके नेतृत्व में भारत विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।

यह भी पढ़ें: डुरंड कप के 135वें संस्करण की तैयारी तेज, खेल सचिव मुकेश कुमार ने की समीक्षा

प्रदीप वर्मा और अमर कुमार बाउरी ने बोकारो के मामरकोदर के शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा द्वारा पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बोकारो के मामरकोदर के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की निरंतर उन्नति, समृद्धि एवं प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी नेतृत्व की मंगलकामना की गई।

उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 गौरवशाली वर्ष राष्ट्रहित, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रहे हैं। इनका कार्यकाल जनसेवा का अद्वितीय अध्याय एवं राष्ट्रविश्वास का विराट संकल्प है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित
Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित
'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: दमागुड़िया माइंस क्षेत्र में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयले से लदे दो स्कूटर जब्त
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिस यूनिवर्स झारखण्ड दीपाली रिया ने की शिष्टाचार मुलाकात, मिला आशीर्वाद