Ranchi News: आईसीएआर-आईआईएबी के समर कैंप में बच्चों ने सीखी झारखंड की पारंपरिक सोहराय कला

दो दिवसीय निःशुल्क सोहराय चित्रकला कार्यशाला संपन्न, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Ranchi News: आईसीएआर-आईआईएबी के समर कैंप में बच्चों ने सीखी झारखंड की पारंपरिक सोहराय कला
आईसीएआर-आईआईएबी, रांची में आयोजित सोहराय चित्रकला कार्यशाला में पारंपरिक कला सीखते प्रतिभागी बच्चे।

आईसीएआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी (आईआईएबी), रांची के समर कैंप के तहत दो दिवसीय निःशुल्क सोहराय चित्रकला कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने झारखंड की पारंपरिक सोहराय कला की बारीकियां सीखीं।

रांची: आईसीएआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी (आईआईएबी), रांची के अंतर्गत कार्यरत स्वयंसेवी संगठन ABOVE (Agri Biotech Organisation for Value Education) द्वारा आयोजित दस दिवसीय समर कैंप के अंतर्गत कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स, रांची के सहयोग से दो दिवसीय निःशुल्क सोहराय चित्रकला कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए झारखंड की पारंपरिक सोहराय कला की विभिन्न तकनीकों एवं शैलीगत विशेषताओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यशाला का संचालन प्रख्यात कलाकार, कला शिक्षक एवं कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के संस्थापक धनंजय कुमार द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को सोहराय कला का इतिहास, सांस्कृतिक महत्व, पारंपरिक प्रतीकों, प्राकृतिक रंगों के उपयोग तथा प्रकृति से प्रेरित आकृतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों ने स्वयं चित्र बनाकर इस लोककला की बारीकियों को समझा और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान आईसीएआर-आईआईएबी के निदेशक डॉ. सुजय रक्षित ने कहा कि झारखंड की पारंपरिक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी तक इसके प्रसार के लिए इस प्रकार की पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कला और संस्कृति आधारित गतिविधियां बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यशाला की संयोजक श्रीमती अरुणिता रक्षित ने बताया कि ABOVE द्वारा आयोजित समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक चेतना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि सोहराय कला कार्यशाला बच्चों के लिए अपनी स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को समझने और उससे जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुई।

यह भी पढ़ें: विश्व योगासन चैंपियनशिप में रांची के रोशन थापा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक

धनंजय कुमार ने कहा कि सोहराय कला झारखंड की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है और इस कला के संरक्षण एवं संवर्धन में बच्चों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों की उत्सुकता और सीखने की लगन की सराहना की।

यह भी पढ़ें: राँची सुपर मॉडल प्रतियोगिता: एक्वा वर्ल्ड सुपर मॉडल प्रतियोगिता संपन्न, शिवानी कुमारी और अंकित पांडेय बने विजेता

समापन अवसर पर प्रतिभागी बच्चों द्वारा तैयार कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया, जिसकी उपस्थित अतिथियों, वैज्ञानिकों, अभिभावकों एवं अन्य दर्शकों ने सराहना की।

ABOVE द्वारा आयोजित दस दिवसीय समर कैंप के समापन अवसर पर 11 जून 2026 को प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों एवं विभिन्न गतिविधियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा निर्मित सोहराय चित्रों सहित समर कैंप के दौरान तैयार की गई विभिन्न रचनात्मक कृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

यह कार्यशाला सोहराय कला के संरक्षण, संवर्धन एवं नई पीढ़ी तक इसके प्रभावी प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मई में 470 मामलों का निष्पादन, लंबित केस घटे धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मई में 470 मामलों का निष्पादन, लंबित केस घटे
Dumka News: मौत से लड़ रही 11 साल की प्रतिमा, 5 दिन से बेसुध; इलाज के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
झामुमो ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं संग की अहम बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जल जीवन एवं स्वच्छ भारत मिशन कार्यों की समीक्षा की
Koderma News: विधायक के चालक राजकुमार यादव हत्याकांड में दो महिला आरोपी गिरफ्तार
Koderma News: मेघातरी के वाराकुरा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन 
मोदी के नाम नया इतिहास: सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, झारखंड में जश्न और पूजा-अर्चना
देवघर में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता संतोष प्रसाद एसीबी के हत्थे चढ़े
Pakur News: पाकुड़िया में कीचड़ से बदहाल ग्रामीण सड़कें, डस्ट गिराकर मरम्मत की मांग
हावड़ा शिक्षा सम्मेलन में गूंजा उद्योग-शिक्षा साझेदारी का मुद्दा, युवाओं को रोजगार योग्य बनाने पर जोर
Ranchi News: आईसीएआर-आईआईएबी के समर कैंप में बच्चों ने सीखी झारखंड की पारंपरिक सोहराय कला
बेकाबू ट्रैक्टर ने छीनी मजदूर की जिंदगी, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया