रांची में AIACE का वार्षिक समारोह संपन्न, अधिकारियों के हितों पर हुई चर्चा

सीसीएल सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने अधिकारियों के हितों पर दिया जोर

रांची में AIACE का वार्षिक समारोह संपन्न, अधिकारियों के हितों पर हुई चर्चा
AIACE स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित कोल क्षेत्र के अधिकारी।

अखिल भारतीय कोल एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन (AIACE) का वार्षिक स्थापना दिवस समारोह रांची के होटल ले-लैक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों के 100 से अधिक सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भाग लिया।

रांची: अखिल भारतीय कोल एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन (All India Association of Coal Executives - AIACE) का वार्षिक स्थापना दिवस समारोह रांची के होटल ले-लैक में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों के सेवारत और सेवानिवृत्त 100 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री नीलेंदु कुमार सिंह ने अपने संबोधन में अधिकारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों के समाधान हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के हितों की रक्षा तथा सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके बीच संवाद, सहयोग और सहभागिता बनाए रखने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के विशिष्ट अतिथि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के पूर्व अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री ए. के. सिंह ने अधिकारियों के बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है तथा इसके नियमित अभ्यास से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीया जा सकता है।

इस अवसर पर एआईएसीई के मुख्य प्रधान महासचिव श्री पी. के. सिंह राठौर ने संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए सदस्यों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में साक्षी और अंश ने जीता स्वर्ण, विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने संगठन की एकता, पारस्परिक सहयोग और पेशेवर हितों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ ।

यह भी पढ़ें: झारखंड भाजपा 5 से 21 जून तक मनाएगी मोदी सरकार के 12 साल का उत्सव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Samsung Innovation Campus: देशभर के 30 मेधावी छात्रों को मिला ₹1 लाख का पुरस्कार Samsung Innovation Campus: देशभर के 30 मेधावी छात्रों को मिला ₹1 लाख का पुरस्कार
आज से भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती
खान सर के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र, रातभर कोचिंग सेंटर के बाहर डटे रहे
इंदौर में आज भारत-एलएसी व्यापार फोरम, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
ऑयल इंडिया की बड़ी खोज, अंडमान के गहरे समुद्र में मिला गैस भंडार
भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन