जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में साक्षी और अंश ने जीता स्वर्ण, विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

एसोसिएशन ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में साक्षी और अंश ने जीता स्वर्ण, विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
(फ़ोटो)

रांची जिला एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की साक्षी कुमारी और अंश कुमार सिंह ने ओडिशा में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते हैं। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर दोनों खिलाड़ियों का चयन इटली में होने वाली वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जिनका रांची लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।

रांची: जिला एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों साक्षी कुमारी एवं अंश कुमार सिंह ने ओडिशा के खोरधा स्थित केटी ग्लोबल स्कूल में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी ने लो किक इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर रांची एवं झारखंड का नाम रोशन किया, वहीं अंश कुमार सिंह ने फुल कॉन्टैक्ट इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

दोनों खिलाड़ियों के रांची पहुंचने पर हटिया रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों, कोचों एवं शुभचिंतकों ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर, बुके भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर साक्षी कुमारी और अंश कुमार सिंह का चयन अब इटली में आयोजित होने वाली वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है, जिससे पूरे रांची जिले में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें: जेएससीए परिसर में झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न

इस अवसर पर बधाई देने वालों में रांची जिला के कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी, सिद्धार्थ कुमार, रौशन कुमार, राहुल सिंह, तनु कुमारी देवी, कंचन सिंह, रोहिणी टोप्पो, करिश्मा कुमारी एवं खुशबू कुमारी सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2026 में डीपीएस रांची का जलवा, 50+ छात्रों ने हासिल की बड़ी सफलता

रांची जिला एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए विश्व चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Samsung Innovation Campus: देशभर के 30 मेधावी छात्रों को मिला ₹1 लाख का पुरस्कार Samsung Innovation Campus: देशभर के 30 मेधावी छात्रों को मिला ₹1 लाख का पुरस्कार
आज से भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती
खान सर के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र, रातभर कोचिंग सेंटर के बाहर डटे रहे
इंदौर में आज भारत-एलएसी व्यापार फोरम, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
ऑयल इंडिया की बड़ी खोज, अंडमान के गहरे समुद्र में मिला गैस भंडार
भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन