Bokaro News: बकरीद से पहले एक्शन मोड में पुलिस अधीक्षक, बालीडीह थाना में औचक निरीक्षण
बोकारो पुलिस अधीक्षक ने बालीडीह थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, महिला अपराध में जीरो टॉलरेंस, साइबर जागरूकता और सघन गश्ती को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
बोकारो: बोकारो पुलिस अधीक्षक द्वारा बालीडीह थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल, सघन गश्ती, थाना रिकॉर्ड के बेहतर संधारण तथा साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके साथ ही थाना आने वाले पीड़ितों के साथ मित्रवत व्यवहार, साइबर जागरूकता बढ़ाने, महिला अपराध के मामलों में जीरो टॉलरेंस अपनाने, नए क्रिमिनल एक्ट का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा ई-साक्ष्य ऐप पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि करने का निर्देश भी दिया गया।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
