मिसेज इंडिया एशिया 2026 में बोकारो की स्नेहा गुप्ता ने जीता द्वितीय उपविजेता का खिताब

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड सहित कई राज्यों की प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

मिसेज इंडिया एशिया 2026 में बोकारो की स्नेहा गुप्ता ने जीता द्वितीय उपविजेता का खिताब
मिसेज इंडिया एशिया 2026 में सम्मानित स्नेहा गुप्ता एवं डीसी बोकारो

बोकारो स्टील सिटी की उद्यमी एवं होटल व्यवसायी स्नेहा गुप्ता ने जमशेदपुर में आयोजित प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया एशिया 2026 प्रतियोगिता में द्वितीय उपविजेता का खिताब हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

निर्मल महाराज

बोकारो : एमवी प्रोडक्शन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया एशिया 2026 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन पिछले दिनों द क्रूज़, जमशेदपुर में किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बोकारो स्टील सिटी की प्रतिभाशाली उद्यमी, गृहिणी एवं होटल व्यवसायी स्नेहा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय उपविजेता का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

स्नेहा गुप्ता ने बुधवार को गोपनीय शाखा कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्नेहा गुप्ता जिले के विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं महिलाओं को जागरूक एवं प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें।

यह भी पढ़ें: Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

जानकारी हो कि प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान कुल 12 चुनौतीपूर्ण चरण आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभा प्रदर्शन चरण, राष्ट्रीय परिधान चरण, साक्षात्कार चरण, सामान्य ज्ञान चरण, खेल चरण, प्रश्नोत्तर चरण, मंच संचालन चरण एवं भव्य समापन चरण सहित कई व्यक्तित्व एवं प्रदर्शन आधारित चरण शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीएसएल के जर्जर आवासों पर चला बुलडोजर, सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई तेज

प्रत्येक चरण में स्नेहा गुप्ता ने आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता, सौम्यता एवं प्रभावशाली मंच प्रस्तुति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इससे पहले स्नेहा गुप्ता को मिसेज इंटेलिजेंट, मिसेज एक्टिव, मिसेज बेस्ट कॉस्ट्यूम एवं मिसेज चार्मिंग जैसी विशेष उपाधियां भी प्रदान की जा चुकी हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत
हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: सेफ्टी टैंक की जहरीली गैस से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
Dhanbad News: साधु बनकर घर में घुसे, मंत्र-तंत्र के नाम पर उड़ाए जेवर; ग्रामीणों ने दबोचे 3 ठग
गिरिडीह में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 3 गिरफ्तार
Dumka News: सांप के डंसने के बाद अंधविश्वास बना मौत की वजह, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मिसेज इंडिया एशिया 2026 में बोकारो की स्नेहा गुप्ता ने जीता द्वितीय उपविजेता का खिताब
BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
Bokaro News: बीएसएल के जर्जर आवासों पर चला बुलडोजर, सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई तेज
हेमंत कैबिनेट ने बढ़ाया DA, ड्रग्स की सूचना पर भी मिलेगा इनाम; जानिए 39 बड़े फैसले
Delhi-Varanasi Bullet Train: आगरा-मथुरा में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली का सफर होगा सिर्फ 1 घंटे का
Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल का सिजुआ एरिया-5 दौरा, अवैध खनन पर सख्त बयान
Dhanbad News: पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा हमला, बोले- कोयला चोरी पर जवाब दें