Bokaro News: न्यायालय कर्मी अरविन्द कुमार सिंह के निधन पर तेनुघाट कोर्ट में शोक सभा
एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दिवंगत कर्मी को बताया मिलनसार और कर्मठ
तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में अनुसेवक अरविन्द Kumar Singh के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में आयोजित सभा में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बोकारो: तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायालय के अनुसेवक अरविन्द कुमार सिंह की आकस्मिक मौत पर जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा को संबोधित करते हुए बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति की सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि व्यवहार न्यायालय में कार्यरत अनुसेवक अरविन्द कुमार सिंह का निधन तेनुघाट में हो गया। इसे लेकर उक्त शोक सभा आयोजित की गई।

बताया गया कि अरविन्द कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के गया जिले के ग्राम बूढ़ी के निवासी थे। उन्होंने 10 जून 2002 को अनुसेवक के पद पर बोकारो व्यवहार न्यायालय में योगदान दिया था। बाद में उनका स्थानांतरण तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में हो गया, जहां वे लगातार अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनका जन्म 10 जून 1974 को हुआ था।
शोक सभा में कुटुंब न्यायालय के प्रेमनाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, जिला जज तृतीय नीरज कुमार, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला, राजकुमार पांडेय सहित अधिवक्तागण एवं सभी न्यायिक कर्मी उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
