बोकारो में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने युवक की जांघ में मारी गोली

बीएस सिटी थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना से सनसनी

बोकारो में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने युवक की जांघ में मारी गोली
गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती घायल युवक जयराम प्रसाद

बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित श्री राम मंदिर मार्केट में जमीन विवाद को लेकर बाइक सवार अपराधियों ने युवक जयराम प्रसाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में जयराम की जांघ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बोकारो: बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित श्री राम मंदिर मार्केट में जमीन विवाद को लेकर बाइक सवार अपराधियों ने चास के नंदुआ स्थान निवासी जयराम प्रसाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में जयराम की दाहिनी जांघ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में अस्पताल पहुंची पुलिस को जयराम ने बताया कि वह राम मंदिर मार्केट के समीप स्थित एक चाय दुकान में अपने कुछ साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर विजय सिंह उर्फ भुटू अपने पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा। देखते ही देखते अपराधियों ने जयराम को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली उनकी जांघ में लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: महाविद्यालय में जागरूकता की गूंज: सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और पोक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव चल रहा था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: 96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट

सूचना मिलते ही बीएस सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विजय सिंह उर्फ भुटू और उसके साथियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ