Bokaro News: बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन का  शिलान्यास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने किया

सीएसआर मद से लगेगा 30 KVA का सोलर प्लांट और बनेगा अत्याधुनिक ई-पुस्तकालय

Bokaro News: बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन का  शिलान्यास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने किया
(फ़ोटो)

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आनंदा सेन ने रविवार को बोकारो जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन का विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए ई-पुस्तकालय, सोलर प्लांट और पेवर ब्लॉक जैसी विकास योजनाओं की घोषणा करते हुए इसे न्यायिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक अहम कदम बताया।

बोकारो: रविवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन  संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ  न्यायमूर्ति  आनंदा सेन, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची  द्वारा विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बोकारो, न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि बार एसोसिएशन का नवनिर्मित भवन न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन के साथ-साथ अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। न्यायमूर्ति आनंदा सेन ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ताओं एवं न्यायपालिका के मध्य समन्वय न्याय व्यवस्था की मजबूती का आधार है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि नया भवन अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा तथा न्यायिक कार्यों के निष्पादन में सहायक सिद्ध होगा।कार्यक्रम के दौरान मंच से  न्यायमूर्ति ने जिला प्रशासन की ओर से सीएसआर मद से बोकारो जिला अधिवक्ता संघ परिसर में विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी। स्वीकृत योजनाओं में बोकारो जिला अधिवक्ता संघ परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य, प्रथम चरण में 30 केवीए क्षमता वाले सोलर पावर प्लेट का अधिष्ठापन तथा ई-पुस्तकालय का संचालन शामिल है।न्यायमूर्ति आनंदा सेन द्वारा कैंप टू में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय आवास का भी शिलान्यास किया। 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बार एसोसिएशन को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं तथा भवन निर्माण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की। भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इससे पूर्व, बोकारो पहुंचने पर न्यायमूर्ति झारखंड उच्च न्यायालय सह प्रशासनिक न्यायाधीश, बोकारो  आनंदा सेन का बोकारो परिसदन में पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक  नाथू सिंह मीना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर पुलिस जवानों द्वारा माननीय न्यायमूर्ति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: कुड़पनिया कबीर गौशाला में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने पर महामंथन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर