Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक

पारंपरिक हथियारों के साथ शामिल होंगे युवा कार्यकर्ता

Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
(झामुमो हूल दिवस बैठक)

महेशपुर के झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक की अध्यक्षता में आगामी 30 जून को हूल दिवस ऐतिहासिक रूप से मनाने हेतु बैठक आयोजित की गई। इसके तहत सुबह 9:30 बजे वीर शहीद सिद्धो-कान्हु के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पारंपरिक तीर-धनुष के साथ समारोह में शामिल होंगे।

महेशपुर: आगामी 30 जून को हूल दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर आज झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद ने किया। बैठक में हूल दिवस को ऐतिहासिक एवं गरिमामय ढंग से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 जून की सुबह 9:30 बजे झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में संताल हूल के महानायक सिद्धो एवं कान्हु के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर  जोर दिया गया।

प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक ने कहा कि हूल दिवस आदिवासी समाज के शौर्य, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। सिद्धो-कान्हु सहित सभी वीर शहीदों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें, ताकि हूल दिवस का आयोजन भव्य, अनुशासित और सफल हो सके।

बैठक में उपस्थित युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि हूल दिवस नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और पूर्वजों के बलिदान से परिचित कराने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए हम सभी कार्यकर्ता 30 जून को अपने पारंपरिक तीर धनुष लेके प्रखंड कार्यालय में उपस्थित होकर हूल दिवस को धूमधाम से मनाएंगे।

यह भी पढ़ें: सड़क नहीं तालाब! बलरामपुर की बदहाल सड़क पर हर दिन हादसे का खतरा

सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा प्रत्येक पंचायत और गांव से कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।
 बैठक में छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, मोताहार शेख, धीरेन माल, टाइगर शेख, मोहर्रम शेख, सेन्टु शेख, केताबुल शेख, जहुर आलम, शाहलुम शेख, राजु अंसारी,  तारिक अनवर, बोकुल शेख, डार्फी शेख, नूर आलम शेख, गेब्रियल सोरेन, सेनेली मुर्मू सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन