Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारी
सीएचसी पाकुड़िया में डॉ. भरत भूषण भगत की अध्यक्षता में 28 से 30 जून तक चलने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा की गई। इसके तहत प्रखंड के 18,680 बच्चों को दवा पिलाने के लिए 142 टीमें तैनात की गई हैं, जो बूथ और घर-घर जाकर कवरेज सुनिश्चित करेंगी।
पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया परिसर में शनिवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान 28 से 30 जून के सफल संचालन को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भारत भूषण की अधिकता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के 18,680 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा 95 प्रतिशत से अधिक बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए कुल 139 पोलियो बूथ, 3 मोबाइल टीमों सहित 142 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक टीम में दो-दो टीकाकरण कर्मी तैनात रहेंगे।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

