केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे: साईं नाथ यूनिवर्सिटी में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम संपन्न, विकसित भारत-2047 पर हुई चर्चा

विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन और शिक्षाविद् बैठक में रहे मौजूद

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे: साईं नाथ यूनिवर्सिटी में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम संपन्न, विकसित भारत-2047 पर हुई चर्चा
(प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम)

रांची के ओरमांझी स्थित साईं नाथ यूनिवर्सिटी में केंद्र सरकार के 12 सफल वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध नागरिक संवाद का आयोजन किया गया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और देश को नक्सलवाद व आतंकवाद से मुक्त कराने की ऐतिहासिक उपलब्धियों को साझा किया।

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम और ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कुच्चू, ओरमांझी, रांची स्थित साईं नाथ यूनिवर्सिटी में केंद्रीय गृह रक्षा राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम  को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार के कार्यकाल में जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत की दिशा में हुई ऐतिहासिक उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक साझा किया।

उन्होंने इस दौरान विकसित भारत-2047 के संकल्प, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभावों पर सार्थक चर्चा करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना सभी के सहयोग से ही पूरा होगा। स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम भी नरेंद्र था और देश की प्रधानमंत्री का नाम भी नरेंद्र है। एक नरेंद्र की भविष्यवाणी को दूसरा नरेंद्र पूरा कर रहे हैं। हम सभी मिलकर विकसित भारत के सपने को पूरा कर सकते हैं। 

राय ने कहा कि विकास और विरासत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्येय है। राम मंदिर इसी कड़ी का हिस्सा है। वहीं उन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को लेकर कहा कि आज आतंकवादी घटनाओं में 98% की कमी आ गई है। पूर्वोत्तर में उग्रवाद 82 प्रतिशत कम हो गया है। देश 2026 में नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। आज झारखंड की स्थिति का ही आकलन कीजिए कि नक्सलवाद खत्म होने से क्या बदलाव हुए हैं। यह सब नरेंद्र मोदी सरकार की प्रबल इच्छाशक्ति का ही परिणाम है। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन, विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण पर आधारित नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।

यह भी पढ़ें: रांची की पलक का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन, जिले की पहली महिला क्रिकेटर बनीं

राय ने कहा कि जनधन, उज्ज्वला, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत तथा महिला, युवा, किसान और गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इतना ही नहीं आज हमारा देश आत्मनिर्भरता, डिजिटल नवाचार और सशक्त नेतृत्व के बल पर विश्व के पटल पर नई पहचान बना रहा है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को तोहफा, विशेष ट्रेनों की घोषणा

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने अस्थिरता और अविश्वास से आगे बढ़कर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास’ के मंत्र के साथ विकास, स्थिरता और जनकल्याण की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी आईआईटी, एम्स और मेडिकल कॉलेजों की संख्या में काफी  वृद्धि हुई है, जिससे नौजवानों के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं। देश के किसान, नारी शक्ति और श्रमिक हर वर्ग विकास यात्रा का भागीदार बन रहा है।  उन्होंने कहा कि देश आज पूरे आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपने पैतृक गाँव कुच्चू पंचायत के जिराबार स्थित साईं नाथ यूनिवर्सिटी में रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी द्वारा आयोजित संयुक्त प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का आत्मीय स्वागत किया।

इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री राँची के बरियातु मंडल के तेतर टोली तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की एवं सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। वहीं ग्रुप सेन्टर राँची में CRPF के शहीद जवानों को नमन करने के अलावा रांची स्थित केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रगति पथ यात्रा में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाईओवर) पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस दौरान अभियान के प्रदेश सह संयोजक आरती कुजूर, सांईनाथ यूनिवर्सिटी के कुलपति डाॅ एस पी अग्रवाल , रांची पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज,  रांची पश्चिमी जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह , रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, अंतर्राष्ट्रीय फूटबाॅलर दिव्याणी लिंडा, गिरिधर महतो, पूर्व सैनिक नारायण प्रसाद, भरत प्रसाद गुप्ता, दिनेश भारद्वाज, प्रो अविनाश कुमार, ईशालता मरांडी, भानु महतो, बिरेंद्र पांडेय सहित काफी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर
दुमका से साहिबगंज के लिए सीधी इंटरसिटी ट्रेन की मांग, घुमावदार सफर से यात्री परेशान
Dumka News: जिओ नेटवर्क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, हैप्पी क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी
Hazaribagh News: अपराध मुक्त समाज के लिए महिला जनप्रतिनिधियों और पुलिस ने मिलाया हाथ