96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट

96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट

एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल रांची ने CBSE 12वीं परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की छात्रा हर्षिता चंद्रा ने 96.6% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वाणिज्य और विज्ञान संकाय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।

कोडरमा: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल रांची ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।विद्यालय की छात्रा हर्षिता चंद्रा (मानविकी) ने 96.6% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

वाणिज्य में सुहानी कुमारी (91.4%,) आशु कुमारी (91.2%), सौम्या कुमारी (90.4%), विज्ञान में अरु रंजन (90%), तथा नव्या सिंह और  सौम्या वर्मा ने (89.4%) अंक प्राप्त किया।विद्यालय के प्राचार्य शादान आलम ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास को दिया। निदेशक कुणाल कश्यप ने सभी सफल छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट 96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट
Bihar Cabinet: पहली कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए क्या-क्या बदला
MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी