झारखंड भाजपा 5 से 21 जून तक मनाएगी मोदी सरकार के 12 साल का उत्सव
गांव गांव तक जायेंगे मंत्री और नेता, मोदी सरकार की उपलब्धियों का करेंगे बखान
झारखंड भाजपा 5 से 21 जून 2026 तक मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर "बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" उत्सव का आयोजन कर रही है। प्रदेश समन्वयक अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में पार्टी जनसंपर्क अभियान, जन कल्याण शिविर, मीडिया संवाद और मंडल स्तर पर पौधारोपण के जरिए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक और सफल 12 साल पूरा होने को लेकर झारखंड भाजपा की इकाई में भी खासा उत्साह व्याप्त है। पार्टी द्वारा इस अवसर को "बारह साल विश्वास के विकास के, जन कल्याण के" रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। झारखंड ईकाई ने इसकी मुकम्मल तैयारी कर रखी है।
इस पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी को प्रदेश समन्वयक बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के मार्गदर्शन में बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के पूर्ण होने के अवसर पर, 5 जून से 21 जून, 2026 तक कार्यक्रम की रूपरेखा और उसके क्रियान्वयन की रणनीति तैयार कर ली गई है।


वहीं 11 जून को मीडिया संवाद के तहत प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू दुमका में एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रांची में मोदी सरकार के "बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" पूर्ण होने के अवसर पर 12 वर्षों में हुए विकास एवं परिवर्तन पर विचार-विमर्श करेंगे और अपनी बातों को रखेंगे। इसके अलावा अलग अलग तिथियों को विभिन्न नेताओं को राज्य के विभिन्न मीडिया केन्द्रों में प्रदेश पदाधिकारी, वरीय नेता एवं जनप्रतिनिधि मीडिया संवाद में भाग लेने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
इसके अलावा 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। जिसमें केन्द्रीय मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी 5 कार्यक्रम संचालित करेंगे। जिसमें विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
प्रदेश महामंत्री ने आगे बताया कि 12 जून से 20 जून तक जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जायेगा। जबकि 16, 17 एवं 18 जून को विभिन्न जिलों में सभागार बैठक का आयोजन किया जाना है। इसी तिथि से जिलों में तीन दिदवसीय मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का आयोजन होगा। साथ ही प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं भी आयोजित किये जायेंगे। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल में स्थानीय योग अभ्यास समूहों के सहयोग से विशेष कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई है।
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस दौरान गांव गांव एवं जन जन तक नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जाएगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


