Ranchi News: हैंडबॉल समर कैंप में खिलाड़ियों को सिखाए जा रहे हैं फिटनेस और अनुशासन के गुर
विभिन्न स्कूलों के करीब 50 बच्चे हुए शामिल
रांची के रातू मैदान में जिला हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप) का उद्घाटन किया गया। प्रशिक्षक विष्णु कुमार और कई राष्ट्रीय खिलाड़ियों की देखरेख में शुरू हुए इस कैंप में लगभग 50 छात्र-छात्राएं खेल तकनीक, फिटनेस और अनुशासन के गुर सीख रहे हैं।
रांची: जिला हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण (समर कैम्प) का आयोजन रातू मैदान, रांची में किया जायेगा आज शिविर का उद्घाटन किया गया, जिसमें रांची जिला के कई स्कूल के लगभग 40/50 छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उपदेस खिलाड़ियों का तकनिकी दक्षता, शारीरिक क्षमता, खेल अनुशासन तथा प्रतिस्पर्धा के लिए कौशल का बिकाश करना।
फिटनेस से संबंधित तकनीकी जानकारी एवं शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ अनुशासित जीवन कैसे रखा जाए इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। हैंडबॉल के प्रशिक्षण विष्णु कुमार के देखरेख में शिविर का आयोजन किया जा रहा है साथ मे राष्ट्रीय खिलाडी सूरज ओराव, रिक्की, अर्चना कुमारी, अनुराधा भगत के उपस्थिति में इस कैंप का प्रशिक्षण शुरू किया गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


