Bokaro News: अतिक्रमणकारियों की गुंडागर्दी, बीएसएल सुरक्षा टीम पर पथराव और चाकू से हमला

डीजीएम कर्नल खुद शुगर मरीज, फिर भी जान जोखिम में डालकर कर रहे ड्यूटी

Bokaro News: अतिक्रमणकारियों की गुंडागर्दी, बीएसएल सुरक्षा टीम पर पथराव और चाकू से हमला
बीएसएल सुरक्षा टीम पर हमले के बाद तनाव

बोकारो स्टील प्लांट क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन हटाने पहुंची बीएसएल सुरक्षा टीम पर कब्जेदारों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान पथराव, धक्का-मुक्की और हथियारों से दौड़ाने की बात सामने आई है। डीजीएम सिक्योरिटी कर्नल आर.एस. शेखावत के साथ भी अभद्रता की गई।

निर्मल महाराज

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) क्षेत्र में कब्जेदारों की गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। अवैध बिजली कनेक्शन जोड़ने से रोकने पहुंची बीएसएल प्लांट की सुरक्षा टीम और कर्मचारियों पर हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान पथराव किया गया, वहीं चाकू और कुल्हाड़ी लेकर सुरक्षा कर्मियों को दौड़ाया गया। पूरे घटनाक्रम के बाद प्लांट प्रबंधन और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि सेक्टर-6 थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो होटल के पीछे अवैध रूप से रह रहे लोगों द्वारा बिजली कनेक्शन जोड़े जाने की शिकायत बीएसएल सुरक्षा विभाग को मिली थी। इसके बाद विभागीय टीम और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। कार्रवाई शुरू होते ही कब्जेदार उग्र हो गए और विरोध करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।

आरोप है कि हमलावरों ने सुरक्षा जवानों के साथ धक्का-मुक्की की और पथराव शुरू कर दिया। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। डीजीएम सिक्योरिटी कर्नल आर.एस. शेखावत के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान कुछ सुरक्षा कर्मियों को चोटें आईं, जबकि एक कर्मचारी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: आदर्श वृद्धाश्रम में युवाओं की अनूठी पहल, 5 दिनों तक बुजुर्गों की सेवा कर पेश की मिसाल

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। सुरक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में आरोपियों के खिलाफ हमला, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी देने जैसी धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर

विदित हो कि बीएसएल प्लांट सुरक्षा विभाग के डीजीएम कर्नल आर.एस. शेखावत अपनी ईमानदारी और कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। भ्रष्टाचार से सख्त नफरत करने वाले शेखावत सेना में कर्नल रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार, बीती रात वे अपनी पत्नी का इलाज करवाकर लौटे थे और अगले ही सुबह फिर ड्यूटी में जुट गए।

बताया जाता है कि कर्नल शेखावत स्वयं शुगर के गंभीर मरीज हैं। उनका शुगर लेवल 350 से अधिक रहता है। इंसुलिन लेने के बावजूद वे लगातार ड्यूटी कर रहे हैं और जोखिम भरे अभियानों में भी सक्रिय रहते हैं। उनकी मां की तबीयत भी अक्सर खराब रहती है, लेकिन इसके बावजूद वे अपने कार्य में कोई कोताही नहीं बरतते।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे ईमानदार और कर्मठ अधिकारी पर प्रबंधन को विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि उन्हें ऐसी जगह पदस्थापित किया जा सके, जहां वे अपने परिवार की बेहतर देखभाल के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियां भी प्रभावी ढंग से निभा सकें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Koderma News: राष्ट्रीय उर्दू सेमिनार का भव्य आयोजन, "समकालीन समस्याएं और संभावनाएं" विषय पर जुटे देशभर के शिक्षाविद
Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी
Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति