विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अर्पिता महिला मंडल द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण
प्रीति सिंह ने हर व्यक्ति से पौधारोपण और संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अर्पिता महिला मंडल द्वारा एसटीसी गांधीनगर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा लगभग 200 आयुर्वेदिक, फलदार एवं पुष्पीय पौधों का वितरण किया गया।
रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अर्पिता महिला मंडल द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत एसटीसी, गांधीनगर में वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर रीता तिवारी, नीरू हंजूरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी क्षेत्रों की महिला महाप्रबंधकों, कर्मियों के परिजनों तथा अर्पिता महिला मंडल, सीसीएल मुख्यालय की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 200 पौधों का वितरण भी किया गया। वितरित पौधों में आयुर्वेदिक, फलदार एवं पुष्पीय पौधे शामिल थे। सदस्यों ने आसपास के लोगों के बीच पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रत्येक व्यक्ति से पौधारोपण एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।


कार्यक्रम में अर्पिता महिला मंडल की सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


