राँची सुपर मॉडल प्रतियोगिता: एक्वा वर्ल्ड सुपर मॉडल प्रतियोगिता संपन्न, शिवानी कुमारी और अंकित पांडेय बने विजेता
एक्वा वर्ल्ड और वैमस मॉडलिंग ग्रुप ने किया आयोजन
राँची के एक्वा वर्ल्ड में वैमस मॉडलिंग ग्रुप के सहयोग से आयोजित सुपर मॉडल प्रतियोगिता के फाइनल में शिवानी कुमारी को 'मिस सुपरमॉडल' और अंकित पांडेय को 'मिस्टर सुपरमॉडल' का खिताब दिया गया। जजों के क्वेश्चन-आंसर राउंड और 'फैशन का जलवा' गीत पर हुए शानदार कैटवॉक के बाद विजेताओं को चेयरमैन प्रतुल शाह देव ने पुरस्कृत किया।
रांची: एक्वा वर्ल्ड, मछली घर और वैमस मॉडलिंग ग्रुप के द्वारा आयोजित किया जा रहे हैं सुपर मॉडल प्रतियोगिता का रविवार फाइनल था। चार शुरुआती राउंड से क्वालीफाई करके पार्टिसिपेंट आज फाइनल तक का सफर तय किए थे। फाइनल में जज के रूप में जयंत मिश्रा और साधना उपस्थित थे।
फाइनल तक पहुंचने वाली लड़कियों में अंकिता, शालिनी मिंज, रोजलिन खलखो, अमृता टोप्पो, सोनल नाग, अदिति प्रिया, काजल कुमारी, रानी गोसाई, अंजू सिंह, शिवानी परमार, सोनी मेहरा और लड़कों में गोविंद दास, अनस रहमान, अर्शी अली, अराश हुसैन, अनयुश सिंह, आदिल लोढ़ी, अंकित पांडेय, रागिब नदीम प्रमुख थे।


इस अवसर पर एक्वा वर्ल्ड ग्रुप समूह के चेयरमैन प्रतुल शाह देव, वसीम आलम, श्वेता, आसिफ, अंशु, आनंद ,जीतू आदि उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

