रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर दर्ज किया मुकदमा

रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
मौत के मामले की जांच करती पुलिस और मौके पर जुटे ग्रामीण।

बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। शराब के लिए पैसे न मिलने से नाराज एक युवक ने अपनी 75 वर्षीय मां को कथित तौर पर जमीन पर पटक दिया।

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह में रविवार शाम शराब के लिए पैसे न मिलने से नाराज एक युवक ने अपनी 75 वर्षीय बुजुर्ग मां की कथित तौर पर जमीन पर पटककर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गुरेह निवासी पप्पू वर्मा (पुत्र मुनुवा) रविवार शाम शराब के नशे में घर पहुंचा। घर आते ही उसने अपनी मां रामरति से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मां द्वारा पैसे देने से इनकार किए जाने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

बताया गया कि विवाद के दौरान आरोपी की बहन ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इस पर पप्पू वर्मा और अधिक उग्र हो गया और अपनी बहन के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। जब मां रामरति ने बेटे को समझाने और बहन के साथ दुर्व्यवहार करने से रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने अपना आपा खो दिया।

आरोप है कि गुस्से में पप्पू ने अपनी बुजुर्ग मां को उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया। गिरने के दौरान उनका सिर पास में पड़े पत्थर से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

घटना की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि ग्राम गुरेह से सूचना प्राप्त हुई थी कि शराब के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: धनवार के डिस्कवरी होटल में पुलिस छापा, 2 युवक-2 युवतियां हिरासत में

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप