तीनपहाड़ के पथलचट्टी गांव में दो ट्रांसफॉर्मर से कॉइल चोरी, शाम होते ही गांव में अंधेरा

बिजली ठप होने से बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित

तीनपहाड़ के पथलचट्टी गांव में दो ट्रांसफॉर्मर से कॉइल चोरी, शाम होते ही गांव में अंधेरा
पथलचट्टी गांव में दो ट्रांसफॉर्मरों से कॉइल चोरी होने के बाद बिजली बहाल करने की मांग करते ग्रामीण।

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के पथलचट्टी गांव में अज्ञात चोरों ने 10 केवी के दो ट्रांसफॉर्मरों से कॉइल चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे शाम होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता है।

साहिबगंज: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के पथलचट्टी गांव में अज्ञात चोरों ने 10 केवी के दो ट्रांसफॉर्मर से कॉइल चोरी कर ली। इस घटना के बाद से गांव में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है और शाम होते ही पूरा गांव अंधकार में डूब जाता है। 

ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की इस घटना के कारण घरों में अंधेरा छा गया है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और जरूरी काम भी नहीं हो पा रहे हैं। रात में असामाजिक तत्वों का डर भी बढ़ गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर जल्द से जल्द नए ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

घटना की सूचना मिलने के बाद तीनपहाड़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और चोरों की पहचान के लिए छानबीन कर रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि मामले की शिकायत मिली है। जल्द ही ट्रांसफॉर्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान