चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
बाजारों में आपातकालीन दमकल गाड़ियों का प्रवेश हुआ मुश्किल
पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने शहर की खराब यातायात व्यवस्था और बढ़ते अतिक्रमण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन को हाई कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर करने की चेतावनी दी है। होटल ज्योतलोक में हुई इस बैठक में ट्रैफिक डीएसपी की बहाली के लिए डीजीपी और मुख्य मार्गों को 'नो वेंडर जोन' बनाने के लिए महापौर का आभार भी जताया गया।
पलामू: चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक महत्वपूर्ण और निर्णयकारी बैठक शनिवार को शहर के होटल ज्योतलोक के सभागार में आयोजित की गई। चैंबर अध्यक्ष आनंद शंकर की अध्यक्षता और सचिव इन्द्रजीत सिंह डिंपल के संचालन में हुई इस बैठक में शहर की चरमराती यातायात व्यवस्था और बढ़ते अतिक्रमण पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
ट्रैफिक और अतिक्रमण पर बड़ा निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन से कड़ा अनुरोध किया जाएगा। चैंबर के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द ही सड़कों पर अवैध रूप से लग रहे ठेलों और दुकानों के सामने हो रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं करता है, तो व्यापारियों और आम जनता के हित में माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर की जाएगी।
आगजनी जैसी घटनाओं का बढ़ा खतरा

प्रशासनिक अधिकारियों का आभार

डीजीपी को धन्यवाद: शहर में ट्रैफिक डीएसपी की बहाली के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा का आभार प्रकट किया गया।
महापौर को बधाई: मुख्य मार्गों को 'नो वेंडर जोन' घोषित करने के निर्णय के लिए महापौर अरुणा शंकर को बधाई दी गई।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस बैठक में झारखंड चैंबर के रीजनल उपाध्यक्ष रिंकू चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही चैंबर के वरिष्ठ साथी कृष्ण अग्रवाल, अविनाश वर्मा, राजेश उपाध्याय, विनय सिंह, अनिल जायसवाल और राकेश सोती सहित भारी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया और शहर के विकास हेतु अपने सुझाव साझा किए।
दिवंगत विभूतियों को दी गई श्रद्धांजलि
बैठक के अंत में पलामू की कुछ प्रमुख हस्तियों के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। चैनपुर निवासी समाजसेवी काशी प्रसाद, प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रेम श्रीवास्तव, डॉ. रवीश के पिता, पूर्व वार्ड पार्षद इंद्रदेव राम के सुपुत्र और ड्यूटी पांडे के सुपुत्र आकाश पांडे के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


