Hazaribagh News: सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, ईचाक मोड़ एनएच का किया औचक निरीक्षण
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिए आवश्यक निर्देश
हजारीबाग उपायुक्त हेमन्त सती ने सड़क सुरक्षा को लेकर ईचाक मोड़ स्थित एनएच का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुर्घटनाएं रोकने के लिए कंक्रीट ब्लॉकेज व स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए, साथ ही ईचाक मोड़ को अतिक्रमण मुक्त कराकर दुकानदारों के लिए कॉम्प्लेक्स निर्माण की बात कही।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर ईचाक मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ईचाक मोड़ के मध्य सड़क क्षेत्र में स्थित दुकानों को हटाकर स्थल को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कॉम्प्लेक्स निर्माण कर उन्हें समुचित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त हेमन्त सती के अलावे डीटीओ संतोष चौधरी, ईचाक सीओ संतोष कुमार एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


