बोकारो साइबर थाना में डीएसपी का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप

पैसा वापस करो या जेल जाओ : साइबर थाना में डीएसपी की सख्त चेतावनी

बोकारो साइबर थाना में डीएसपी का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप
बोकारो साइबर थाना का निरीक्षण करते डीएसपी पवन कुमार

बोकारो में मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने साइबर थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने साइबर अपराधों के त्वरित अनुसंधान, पीड़ितों के पैसे वापस कराने, ऑनलाइन शिकायतों की मॉनिटरिंग और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया।

बोकारो : मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार द्वारा साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साइबर अपराध की रोकथाम, दर्ज साइबर कांडों के अनुसंधान, पीड़ितों के पैसे वापस कराने तथा लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यालय डीएसपी ने थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर कांडों का सही तरीके से अनुसंधान कर समय पर चार्जशीट दाखिल की जाए। साथ ही सभी विभागों एवं संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अनुसंधान में तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाए।

डीएसपी पवन कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीड़ित लोगों को न्याय अवश्य मिलना चाहिए। न्याय के रूप में या तो पीड़ित का पैसा वापस होना चाहिए या अपराधी जेल में होना चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पीड़ितों के साथ मधुर व्यवहार रखने और ऑनलाइन शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान थाना के रख-रखाव, लंबित मामलों के निष्पादन, रात्रि गश्ती और असामाजिक तत्वों पर निगरानी को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनता के साथ आपसी भाईचारा एवं मधुर संबंध बनाकर कार्य करें तथा किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का निष्पादन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: अतिक्रमणकारियों की गुंडागर्दी, बीएसएल सुरक्षा टीम पर पथराव और चाकू से हमला

मुख्यालय डीएसपी ने थाना में आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने के लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: अघोषित बिजली कटौती से राजमहल की जनता त्रस्त, बच्चों की पढ़ाई-बुजुर्गों की सांसें दोनों अटकीं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी
Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
Sahebganj News: युवाओं को दिया गया 'पंच परिवर्तन' का मंत्र, मॉडल कॉलेज में नागरिक शिष्टाचार पर भव्य गोष्ठी संपन्न
दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा
क्या गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करना सही होगा? जानिए पक्ष और विपक्ष
Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल
Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन
Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला